सड़क हादसे में चोटिल गुलदार के शावक की उपचार के दौरान मृत्यु

संवाददाता,  यासिर शम्सी

सड़क हादसे में घायल हुए गुलदार के शावक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल शावक का रोशनपुर गांव की मूथथेपुर नर्सरी में उपचार चल रहा था। गुलदार के शावक के शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। 17 नवंबर को नगीना के निकट स्थित सिटी डिग्री कॉलेज के पास एक शावक घायल अवस्था में मिला था। वन विभाग की टीम द्वारा घायल शावक को मोथेपुर स्थित नर्सरी में रखा गया था। नर्सरी में घायल शावक का इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान शुक्रवार को घायल शावक की मौत हो गई। शावक का इलाज कोतवाली देहात के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह की देखरेख में चल रहा था। शावक की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी कोतवाली देहात डॉ पुष्पेंद्र सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी बढ़ापुर डॉ कमल किशोर तथा डॉ एसपी सिंह की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि किसी वाहन से टकराने के कारण शावक के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। इसी कारण शावक की मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शावक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *